
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेड़ली मोड़ और छोकरवाड़ा के बीच लट्ठा फैक्ट्री के सामने सोमवार तड़के एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। खेड़ली मोड थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना करीब रात्रि 2.30 बजे हुई। मृतक की आयु लगभग 55 से 60 वर्ष बताई जा रही है। उसका शरीर इकहरा है तथा उसने सफेद रंग की कमीज और मटमैले रंग की पैंट पहन रखी थी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मृतक का चेहरा गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।

