धनबाद

 दीवार की ईंटें निकालकर घर में घुसे चोर, नकदी, मोबाइल और गहनों पर किया हाथ साफ

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

धनबाद। धनबाद जिले के कतरास रामकनाली ओपी क्षेत्र स्थित फिल्टर प्लांट निवासी यूनुस अंसारी के घर में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे अज्ञात चोरों ने बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर की दीवार की ईंटें एक-एक कर निकालकर अंदर घुसा और परिवार के सोते रहने के दौरान मोबाइल फोन, नकदी और गहनों की चोरी कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, चोर ने पहले घर के पीछे की दीवार से ईंट हटाकर प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसके बाद वह घर के सामने की ओर पहुंचा और वहां दीवार की ईंटें सावधानीपूर्वक निकालकर अंदर दाखिल हो गया। घटना के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, जिससे किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी।
सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान गायब मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से डायल 100 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामकनाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। जिस तरीके से चोर ने दीवार की ईंटें निकालकर घर में प्रवेश किया, उसे देखकर स्थानीय लोग इसे सुनियोजित घटना मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि चोर को इलाके की पूरी जानकारी थी, इसलिए स्थानीय स्तर पर किसी की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button