धनबाद
सिनीडीह तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी पुलिस हर पहलू की कर रही जांच
नहाने गया था या हादसे का शिकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
धनबाद : बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत-मधुबन थाना क्षेत्र के सिनीडीह वर्कशॉप के पीछे स्थित बिशू तालाब में सोमवार शाम एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सिनीडीह पंचमंदिर कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. वह मूल रूप से गिरिडीह जिले के राजधनवार का रहने वाला था और वर्तमान में सिनीडीह में रहकर एक आइसक्रीम दुकान में काम करता था.सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय युवकों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला.जांच के दौरान पुलिस को तालाब के घाट पर एक प्लास्टिक की बाल्टी, कपड़े और चप्पल मिले हैं. प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक नहाने के लिए तालाब में उतरा था. हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है. घटनास्थल पर मुखिया प्रतिनिधि बिट्टू चौहान, राकेश ग्याली, टुन्नू वर्णवाल, संजय रवानी, आदित्यराज ग्याली आदि स्थानीय लोग मौजूद थे.


