खैरथल

कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा-2026 के लिए आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। कार्मिक (क-2) विभाग, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार माह सितम्बर 2026 में आयोजित होने वाली कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा के लिए खैरथल-तिजारा जिले से संबंधित अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कार्मिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अध्यक्ष परीक्षा आयोजन समिति एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि जिन पात्र कार्मिकों ने अभी तक अपने आवेदन पत्र जिला कार्यालय, खैरथल-तिजारा को प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे जिला कार्यालय की वेबसाइट https://khairthaltijara.rajasthan.gov.in से निर्धारित आवेदन पत्र डाउनलोड कर आवश्यक जानकारी पूर्ण करते हुए 31 जुलाई 2026 को सायं 5:00 बजे तक जिला कलक्टर कार्यालय, खैरथल-तिजारा के कक्ष संख्या-111 में जमा करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (डी.डी.), जो जिला कलक्टर, परीक्षा खैरथल-तिजारा (District Collector Examination Khairthal-Tijara) के पक्ष में देय हो, संलग्न करना अनिवार्य होगा।
इसके अतिरिक्त, जिन कार्मिकों की तीन वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण हो चुकी है, वे आवेदन पत्र में कार्मिक विभाग से प्राप्त शिथिलन की आईडी संख्या एवं दिनांक अंकित करें तथा शिथिलन आदेश की प्रमाणित प्रति भी संलग्न करें। आवश्यक दस्तावेज संलग्न नहीं होने पर आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। शिथिलन की पुष्टि की जिम्मेदारी संबंधित कार्यालयाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष की होगी।
अध्यक्ष परीक्षा आयोजन समिति ने पात्र कार्मिकों से निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि उन्हें कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button