झुंझुनू
राजस्थानी फ़िल्म पगड़ी ऊंची मूंछा पे मरोड़ के पोस्टर का विमोचन
ग्लैम ऑफ बॉलीवुड मंच पर फिल्म मेकर सुरेश मुदगल का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। राजधानी जयपुर में आयोजित ‘ग्लैम ऑफ बॉलीवुड’ कार्यक्रम में राजस्थान की नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम में फिल्म मेकर सुरेश मुदगल को जूरी सदस्य के रूप में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान एसआरके फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किए जा रहे राजस्थानी गीत ‘पगड़ी ऊंची : मूंछां पे मरोड़, राजस्थानी रो कोई नी तोड़’ का विमोचन किया गया। आयोजकों के अनुसार यह गीत राजस्थान की कला, संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत को दर्शाएगा। गीत को अभिषेक मिश्रा ने स्वर दिए हैं, जबकि संगीत निर्देशन अमित ओझा का है। राहुल वर्मा कास्टिंग डायरेक्टर हैं।निर्माता व गीतकार डॉ भावना शर्मा हैं। गीत की परिकल्पना और निर्देशन की जिम्मेदारी संभाल रहे सुरेश मुदगल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 786 प्रतिभागियों की ऑनलाइन प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। इनमें से चयनित 16 प्रतिभागियों को ‘ग्लैम ऑफ बॉलीवुड’ मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।


