बाराबंकी
यूपीएसआई परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। बुधवार को कमेरा स्वाभिमान महासंघ की ओर से ग्राम भनौली निवासी सौरभ वर्मा पुत्र अम्बरीश वर्मा को यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (यूपीएसआई) परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। महासंघ के पदाधिकारियों ने सौरभ वर्मा को प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान सौरभ वर्मा के पिता अम्बरीश वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र बचपन से ही पढ़ाई में काफी मेधावी रहा है। सौरभ ने गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय से कक्षा आठ तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद श्री साईं इंटर कॉलेज बाराबंकी से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने हरख स्थित बाबा संत कवि बैजनाथ महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। यूपीएसआई परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। इस अवसर पर महासंघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवान वर्मा, जिला उपाध्यक्ष उत्तम कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष बासुदेव वर्मा, मसौली ब्लॉक मंत्री सतीश कुमार वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।



