गोड्डा
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फूंका पूतला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। केंद्रीय समिति, झारखंड मुक्ति मोर्चा के निर्देशानुसार दिल्ली के जन्तर – मंतर एवं देश के विभिन्न शहरों में छात्र, छात्राओं एवं युवाओं द्वारा देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, NEET UG परीक्षा 2026 में हुए घोर अनियमितता, CBSE EXAM में मार्किंग करने में किए गए घोर धांधली एवं देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के आंदोलनकारी छात्रों को निर्माता से पीटा गया, निर्दोष, निहत्थे विद्यार्थियों के ऊपर अश्रु गैस के गोले छोड़ा गया, वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया। यहां तक कि केन्द्र की जुल्मी सरकार ने छात्राओं को निर्बस्त्र करके पीटा जो देश के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। इसको लेकर जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा कारगिल चौंक पर नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता ढोल, नगाड़ा एवं पार्टी का झंडा लेकर गगन भेदी नारा लगा रहे थे। कार्यकर्ता बीजेपी मुर्दाबाद, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। अमित शाह होश में आओ। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, कल्पना मुर्मू सोरेन जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेम नन्दन कुमार ने कहा NEET UG परीक्षा CBSE EXAM और देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री को लेना चाहिए और अपने पद से धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए लेकिन ये निर्लज लोग हैं। जिनमें जरा सा भी नैतिकता नहीं है। अगर नैतिकता होती तो इस्तीफा दे दिए होते, लेकिन ये लात के देवता हैं जो बात से नहीं मानते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा देश के भविष्य छात्रों के साथ है और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा तक झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलन करता रहेगा। इस पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष ने किया। दौरान जिला सचिव वासुदेव सोरेन, केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेन्द्र टुडू, सिमोन मालतो, श्रवण मंडल, मृत्युंजय सिंह, श्याम हेंब्रम, विनोद मुर्मू, ताला बाबू हांसदा, यूसुफ अंसारी, अवध किशोर हांसदा, लम्बोदर महतो, मु. अजीमुद्दीन, शत्रुघन सिंह, सुनील मरांडी, पूनम देवी, मो. अरमगान, बालमुकुंद महतो, राजेश हांसदा, शंकर मंडल, आदि उपस्थित थे।




