धनबाद
कतरास गौशाला पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
धनबाद। गौशाला पुल के ऊपर रेलवे के कॉलम नंबर 284/18 के समीप एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच जारी है।




