धनबाद
बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने नीतीश कुमार से मुलाकात की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
धनबाद : बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। यह शिष्टाचार भेंट आपसी संवाद एवं सकारात्मक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।



