संभल

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक सम्पन्न।

विधार्थियों एवं प्रतियोगी छात्रों को पुस्तकालय से जोड़ने पर विशेष जोर।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सम्भल (बहजोई) : कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में राजकीय जिला पुस्तकालय के संबंध में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुस्तकालय समिति के संयुक्त सचिव एवं प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष अम्बरीश कुमार द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय से संबंधित प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने पुस्तकालय के स्थायी भवन निर्माण,पुस्तकालय में पाठकों की संख्या बढाने, प्रचार प्रसार के लिए नगर पालिका द्वारा संचालित एलईडी स्क्रीन पर पुस्तकालय संबंधी सामग्री के प्रसारण तथा जन सहभागिता बढाने। उन्होंने बताया कि विधार्थियों में पठन पाठन एवं पुस्तक अभिरुचि विकसित करने के उददेश्य से पुस्तकालय से लगभग 02 किमी परिधि में स्थित विद्यालयों के विधार्थियों को पुस्तकालय भ्रमण कराने तथा पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले पाठकों के लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से वातानुकूलन (एसी) की व्यवस्था किए जाने । उन्होंने बताया कि जिला पुस्तकालय समिति में कुल 14 सदस्य हैं, जिसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष तथा मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष होते हैं। तथा उन्होंने बताया कि वर्तमान में राजकीय जिला पुस्तकालय का संचालन इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई में अस्थायी रूप से किया जा रहा है तथा उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों तथा पुस्तकालय में आने वाले छात्रों के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तहसील चंदौसी परिसर में राजकीय पुस्तकालय के लिए भूमि चिन्हित है तथा निर्माण कार्य के लिए बजट उपलब्धता तथा लोक निर्माण विभाग से मानचित्र स्वीकृति के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के विषय में भी जानकारी दी गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित सदस्यों से भी सुझाव प्राप्त किये तथा नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास वार्ष्णेय द्वारा मौलागढ तथा आटा में डिजिटल लाइब्रेरी के विषय में सुझाव दिया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि पुस्तकालय के संबंध में इंटर कॉलेज तथा डिग्री कॉलेजों में समन्वय स्थापित कर विधार्थियों एवं प्रतियोगी छात्रों को पुस्तकालय की सुविधा की जानकारी दी जाए ताकि वे इसका अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से समन्वय स्थापित कर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत अध्ययनरत प्रतियोगी छात्रों को भी जानकारी दी जाए वह भी पुस्तकालय की सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा तथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button