राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू करेंगे कोल्हान प्रमंडल का दौरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बोकारो । राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू आगामी 25 से 27 जुलाई तक कोल्हान प्रमंडल के दौरे एवं प्रवास पर रहेंगे। इसकी जानकारी राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
योधन नायक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू अपने प्रवास के दौरान पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) एवं सरायकेला-खरसावां जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे संबंधित जिलों में राजद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने एवं विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत पिछड़ी जाति की महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट करने पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम को लेकर पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष शम्भु नाथ चौधरी, पश्चिमी सिंहभूम पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शशिकांत ठाकुर एवं सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष बैजु कुमार के नेतृत्व में तैयारियां की जा रही हैं। राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के कोल्हान दौरे को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।



