धनबाद

युवा नेता चट्टान सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल

 माननीय टुंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो जी ने अंग वस्त्र देकर पार्टी में कराया शामिल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
धनबाद आज तोपचांची प्रखंड के प्रधानखंता पंचायत के युवा नेता चट्टान सिंह अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए।
माननीय टुंडी विधायक सह सत्ताधारी दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो जी ने कहा कि चट्टान सिंह के पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
चट्टान सिंह ने कहा कि माननीय टुंडी विधायक मथुरा मथुरा प्रसाद महतो हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलते हैं एवं उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज मैं पार्टी का दामन थाम रहा हूं।
इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी,खोरठा गीतकार विनय तिवारी,प्रखंड सचिव नवल किशोर केवट , दिनेश महतो, विकास महतो,अर्जुन मांझी, पहाड़ सिंह, निवास तिवारी, रमेश प्रसाद सिंह,पशुपति नाथ पांडेय, धीरेन पांडेय,अखिलेश मिश्रा, ऋषि मिश्रा, गौरब मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, मन्नू मिश्रा,महादेव महतो,शेखर सिंह, फूलचंद दास, रिझू सिंह, शौरभ सिंह, ऋषिकांत सिंह,राजेश रजवार, छोटे केवट, शहीद दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button