खैरथल

शिक्षक संघ ने नवपदस्थापित जिला शिक्षा अधिकारियों का स्वागत किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा खैरथल तिजारा ने जिलाध्यक्ष नरेश यादव के नेतृत्व में खैरथल तिजारा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नवपदस्थापित जिला शिक्षा अधिकारियों का स्वागत किया। जिला प्रवक्ता राधेश्याम जोशी ने बताया कि संगठन की जिला शाखा द्वारा आज मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय खैरथल तिजारा में जिला शिक्षा अधिकारी(माध्यमिक) श्री रमेश मेघ एवं जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक)श्रीमती रेखा यादव का साफा पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के पश्चात संगठन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों से जिले में शिक्षा के उन्नयन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री घमंडीलाल जाट,जिला सभाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी,जिला उपाध्यक्ष पतराम गुर्जर,जिला महामंत्री राजकुमार यादव, जिलाकोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, ईश्वरसिंह चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष तिजारा रामपाल यादव,ब्लॉक अध्यक्ष कोटकासिम कृष्ण कुमार सामरिया, ब्लॉक अध्यक्ष किशनगढ़ बास खेमचंद यादव,विनय सिंह, राजेंद्र यादव, सतपाल चौधरी, रामकंवार यादव,महेंद्र सिंह चौधरी,मेहरचंद,प्रवीण शर्मा, आदि अनेक संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button