बाराबंकी

सफदरगंज पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा

चोरी का कैमरा, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, सफदरगंज पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सीपी प्लस कैमरा, परचून का सामान, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर, सफदरगंज थाना पुलिस टीम ने 24 जुलाई 2026 को पवनसुत पुत्र मुन्नू, आशीष पुत्र राम किशोर यादव (दोनों निवासी प्यारेपुर सरैया, सफदरगंज) और दीपचंद्र पुत्र लल्लू (निवासी चाँदपुर, रामनगर) को बबुरिहा जाने वाले रास्ते पर सेमरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी किया गया एक सीपी प्लस कैमरा, विभिन्न प्रकार के परचून और खाद्य पदार्थ, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (UP 41 BQ 3266), एक लोहे की रॉड और 3,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

पूछताछ और जांच में सामने आया कि इन अभियुक्तों ने 21 जुलाई 2026 की रात ग्राम पंडरी स्थित एक परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। इस संबंध में थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0 304/2026 धारा 305(ए)/ 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

अभियुक्त पवनसुत और आशीष का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें चोरी और आबकारी अधिनियम से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चंदेल, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष गुप्ता और कांस्टेबल अजय बुंदेला की टीम शामिल थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button