किसानों के बीच खरीफ बीज धान बीज का किया गया वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो । नावाडीह प्रखंड के सदर पंचायत नावाडीह स्थित आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा संचालित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला मे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद गोरियाकर्मा हजारीबाग के द्वारा खरीफ बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाती उपयोजना के तहत शुक्रवार को किया गया जिसमे 150 किसानों के बीच विभिन्न प्रकार के सब्ज़ी व धान बीज का वितरण किया गया। यह वितरण नावाडीह प्रखंड प्रमुख पुनम देवी, जिला परिषद सदस्या फुलमती देवी, डॉक्टर विजय बहादुर सिंह चौहान कृषि वैज्ञानिक, डॉक्टर मनोज चौधरी कृषि वैज्ञानिक, एवं आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
■ प्रमुख पुनम देवी ने कहा कि बहुत सारे किसान बीज नहीं खरीद पाने के वजह से किसान खेती कार्य को छोड़कर पलायन कर रहे हैं जिसके कारण आज दिनो दिन सब्जी मंहगी होती जा रही है। यदि किसान वर्ग के लोग खेती करना छोड़ देते हैं तो आने वाले समय में सब्जी की मंहगाई असमान छूने लगेगी। संस्था के द्वारा किसानों को मुफ्त में सब्जी बीज देकर उन्हें खेती से जोड़ने का कार्य कर रही है जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा समय समय पर किसानों को खेती से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, आनेवाले दिनों में नावाडीह में भी सब्जी का मंडी खुलेंगा जिससे नावाडीह प्रखंड के किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा और किसान वर्ग के लोग खेती कार्य में मन लगाकर काम करेंगे।■जिला परिषद सदस्या फुलमती देवी ने कहा कि अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत आयोजित ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण किसानों के लिए काफी लाभदायक हैं। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर खेती करने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। ■ कृषि वैज्ञानिक डॉ. विजय बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि प्रमाणित एवं उन्नत किस्म के बीज अच्छी फसल की पहली शर्त हैं। यदि किसान बीज उपचार, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन और समय पर बुवाई करेंगे तो उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी खेती कार्यों से दुर होते जा रहे हैं एवं रास्ते से भटकते जा रहे हैं, हम सभी को गांव गांव में जाकर युवाओं को कृषि के बारे मे जानकारी देना पड़ेगा और युवाओं को कृषि कार्यों में पुनः जोड़ने की आवश्यकता है ।
■ समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा किसानों के बीच सब्जी व धान बीज का वितरण समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला में किया गया । समिति का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज और कृषि संबंधी प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। भविष्य में भी किसानों के हित में इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने हेतु प्रशिक्षण भी दिया गया ताकि किसान खेती करके आत्मनिर्भर किसान बन सकें। उन्होंने कहा कि नावाडीह कृषि उत्पादक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का निर्माण भी किया गया है जिसमें जुड़ने वाले किसानों को समय समय पर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। आनेवाले समय में नावाडीह में बड़े पैमाने पर किसानों को खेती कार्य से जोड़ा जाएगा इसको लेकर संस्था के द्वारा तैयारी चल रही है।
मौके पर अनवर अंसारी, रोहित महतो, चन्दन कुमार, अरुण कुमार, अजय कुमार, भूनेश्वर महतो, मिथलेश्वर महतो, लालू महतो, उदय साव, पुष्पा देवी, पिंकी देवी, ललिता कुमारी, संजू कुमारी, कान्ति कुमारी, गुलाबी देवी, सहित कई किसान थे।




