शामली
थानाभवन: ऑपरेशन सवेरा के तहत 1.680 किलो डोडा चूर्ण के साथ तस्कर गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
शामली। “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना थानाभवन पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरमान पुत्र इस्लाम निवासी मोहम्मदीगंज, जलालाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 680 ग्राम अवैध डोडा चूर्ण बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।