मौलाना ने नाबालिग बच्ची से की अश्लील हड़का
मुकदमा दर्ज कर सिंभावली पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड । हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में मस्जिद के मौलाना पर छह वर्षीय मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है । पीड़ित परिवार की शिकायत पर सिंभावली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी मौलाना की तलाश में जुट गई है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में घटित यह घटना बृहस्पतिवार की सुबह की है। गांव की एक मस्जिद में पढ़ने वाली छह वर्षीय मासूम बच्ची अन्य बच्चों के साथ मस्जिद गई थी। परिजनों का आरोप है कि मस्जिद में रहने वाले मौलाना ने अन्य बच्चों को घर भेजकर बच्ची को अपने पास रोक लिया था । इसके बाद मौलाना ने नाबालिग बच्ची को अपने कमरे में बंद कर लिया और अश्लील हरकत करने लगा। उसी दौरान गांव के यूनूश पुत्र छिददा मौलाना के पास पहुंचे। उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद देखा और उसे धकेल कर अंदर झांका , तो यूनूश ने देखा कि मौलाना नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। युनूस के शोर मचाने पर शोर-शराबा सुनकर गांव के साबू पुत्र बुन्दु और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए । जिसके बाद साबू ने तत्काल डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता मासूम बच्ची के पिता, जो उस समय मजदूरी करने भट्टे पर गए थे, उन्हें उनकी पत्नी ने फोन पर घटना की जानकारी दी जब उनकी बेटी रोते हुए घर पहुंची।
सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मौलाना को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कई टीम लगा दी गई हैं ।



