बरेली
सात्विक संकीर्तन मंडल का प्रथम वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से मनाया झूमे श्रद्धालु

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सात्विक संकीर्तन मंडल का प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया गया।इस दौरान सभी श्रृद्धालुओं ने जोश और आनंद के साथ इस वार्षिक उत्सव में जमकर झूमे। इस पुनीत कार्य में निष्काम पांडे, सिद्धांत श्रोत्रिय, हार्दिक अरोड़ा, राम पांडे, गोपाल मोहन पांडे ,ने भजनों के पर बिहारी जी के भक्तों को खूब रिझाया। इस मौके पर विशाल भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया।



