बरेली

जिलाधिकारी ने विकास विभाग की सी0एम0 डैशबोर्ड की करी समीक्षा

सीएम डैशबोर्ड में रैंकिंग सुधारने पर जोर, लंबित कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज विकास विभाग की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभ देने की प्रगति वर्तमान में ‘बी’ श्रेणी में है जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने आश्वस्त किया कि आवश्यक सुधार करते हुए योजना को शीघ्र ही ‘ए’ श्रेणी में लाया जाएगा। इसी प्रकार आईसीडीएस के पोषण अभियान की प्रगति भी ‘बी’ श्रेणी में पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों ने इसे जल्द ‘ए’ श्रेणी में लाने का भरोसा दिलाया।
बैठक में सेतु निर्माण, नई सड़कों के निर्माण, सड़कों के अनुरक्षण तथा अन्य निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो परियोजनाएं शतप्रतिशत पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें तत्काल संबंधित विभागों को हैंडओवर किया जाए ताकि उनका समयबद्ध संचालन सुनिश्चित हो सके।
समीक्षा में पाया गया कि सामूहिक विवाह योजना तथा जननी सुरक्षा के कारण मुख्यतः रैंक प्रभावित हो रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिन पैरामीटर में सम्भव उनमें प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, विकास विभाग से सम्बंधित अधिकारी सहित अन्य समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button