पाकुड़ प्रखंड सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की सराहना
Inspection of voter list revision work at Pakur Block auditorium; Congress delegation lauds the process.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखंड सभागार में पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे, इसे सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है। इस कार्य की निगरानी पाकुड़ के अंचलाधिकारी सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं विधायक निशात आलम के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज़, जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद तथा असद हुसैन ने प्रखंड सभागार पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का स्थल का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक चुनाव आयोग की नियमावली के अनुसार गणना प्रपत्र सही तरीके से भरे जा रहे हैं तथा पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। शाहीन परवेज़ ने कहा कि अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य की निगरानी कर रहे हैं और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गति प्रदान करने में जुटे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रक्रिया से पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होगी।



