बरेली
छात्र शक्ति की दस्तक: लोकतंत्र में जवाबदेही की नई इबारत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नीट पेपर लीक के खिलाफ चले लंबे आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कई लोग छात्र शक्ति की बड़ी नैतिक जीत मान रहे हैं। यह केवल एक मंत्री के पद छोड़ने तक सीमित नहीं, बल्कि शासन की जवाबदेही और युवाओं की राजनीतिक चेतना का सवाल है।
देश का युवा अब सिर्फ रोजगार नहीं, पारदर्शिता और न्याय भी मांगता है। पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों छात्रों की मेहनत पर सीधा आघात हैं। जंतर-मंतर का आंदोलन साबित करता है कि लोकतंत्र में जनदबाव की ताकत होती है।
हालांकि असली जीत तब होगी जब परीक्षा प्रणाली पूरी तरह निष्पक्ष, तकनीक-सक्षम और भ्रष्टाचारमुक्त बने। भारत के करोड़ों युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं। सरकार को इसे दबाने के बजाय संवाद से जोड़ना होगा। छात्र शक्ति ने फिर साबित किया कि जागरूक युवा ही बदलाव के सबसे बड़े वाहक हैं।
मुकेश तिवारी, महामंत्री, उपजा प्रेस क्लब बरेली



