बरेली
श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन झिड़ी धाम में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल द्वारा ब्रह्मलीन सदगुरुदेव रामनाथ अरोड़ा जी की स्मृति में गुरु पूर्णिमा का उत्सव 29 जुलाई को झिडी धाम मे मनाया जाएगा, प्रातः 9:30 बजे ज्योति प्रज्जवलन एवं संकीर्तन होगा, कीर्तन के पश्चात विशाल भंडारा हरि इच्छा तक होगा। सभी भक्तों से निवेदन है, कि आ कर के गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें, वह धाम के सुंदर दर्शन प्राप्त करें ,धाम मे सुंदर सरोवर की स्थापना की गई है सात नदियों का जल उसमें जगह-जगह से लाकर प्रभावित किया है गुरु जी के आशीर्वाद से यहां जो स्नान करता है उसके दुख दूर होते हैं इसीलिए इस सरोवर का नाम दुख निवारण सरोवर रखा गया है, सुंदर हनुमान जी की मूर्ति स्थापना की गई है, वह शंकर भोलेनाथ का सुंदर मंदिर है जो देखते ही बनता है, यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना अवश्य पूरी होती है श्री बांके बिहारी मंदिर से प्रातः 9:00 बजे धाम के लिए एक बस जाएगी, यह जानकारी मंडल के प्रेम भाटिया व संजीव सोई , भजन गायक जगदीश भाटिया ने दी।



