झुंझुनू

एचडीएफसी बैंक से डॉ हरफूल निराला को मिला बेस्ट एंकर अवार्ड निराला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खंडेला। अलवर सरिस्का रोड़ पर स्थित द गोल्डन टाईगर रिसोर्ट में एचडीएफसी बैंक का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें क्लस्टर हेड दीपू यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रीय एंकर डां हरफूल निराला को बेस्ट एंकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें क्लस्टर हेड दीपू यादव ने कहा कि हमें गोरव है कि हमारे बीच राष्ट्रीय एंकर डॉ हरफूल निराला है। हरफूल निराला बेहद सादगी और उच्च विचारों के साथ साथ सामाजिक भावना के ओत-प्रोत अनुयायी है। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जनसमूह में बेस्ट एंकर अवार्ड मिलना बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया। उपस्थित अधिकारी क्रेडिट टीम में जयप्रकाश अग्रवाल सीकर, कृष्ण कुमार चौधरी जयपुर, मुस्ताक़ खान अलवर के साथ सैकड़ों अधिकारी शामिल हुए। सभी अतिथियों ने एंकर का तालियां बजाकर स्वागत किया।‌ बेस्ट एंकर अवार्ड मिलने के बाद शाहपुरा कृषि उपज मंडी में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जगदीश सैनी ने कहा कि समाज के लिए सैनी एंकर के रूप में निखरते चेहरे है। एंकर अवार्ड मिलने के बाद सैनी का जगह-जगह स्वागत किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button