पाकुड़

पाकुड़ की अंडर-12 फुटबॉल टीम ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Pakur's Under-12 football team won the bronze medal at the state-level championship.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के लिए गौरव का क्षण है। मध्य विद्यालय जिंदातो की अंडर-12 बालक फुटबॉल टीम ने रांची के खेलगांव में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में पाकुड़ की टीम ने लोहरदगा को 1-0 से पराजित कर राज्य प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम की इस उपलब्धि पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा फुटबॉल और पानी की बोतल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपायुक्त ने खिलाड़ियों, कोच, शिक्षकों और विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि पाकुड़ जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जिला प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिला क्रीड़ा पदाधिकारी को उभरते खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। अंडर-12 टीम की यह उपलब्धि जिले में खेल प्रतिभाओं के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। उम्मीद है कि आने वाले समय में पाकुड़ के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button