मेरठ

वी ने लॉन्च किया नया एंटरटेनमेंट पैक

200 रुपये में 20 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, 200 से अधिक लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। दूरसंचार सेवा प्रदाता वी (Vi) ने अपने कंटेंट एग्रीगेशन प्लेटफॉर्म वी मुवीज़ एंड टीवी के तहत उपभोक्ताओं के लिए एक नया किफायती एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, ₹200 के प्रीपेड रिचार्ज पर ग्राहकों को 20 प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स200 से अधिक लाइव टीवी चैनलों30GB हाई-स्पीड डेटा तथा अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा मिलेगी। इस पैक की वैधता 28 दिन होगी।

कंपनी का कहना है कि यह पैक उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की कई सदस्यताएं लेने के बजाय एक ही रिचार्ज में व्यापक डिजिटल मनोरंजन का लाभ लेना चाहते हैं। इसके माध्यम से उपभोक्ता केबल टीवी या डीटीएच सेवाओं की तुलना में कम लागत पर प्रीमियम कंटेंट का आनंद ले सकेंगे।

इस पैक के तहत जियोहॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, लायन्सगेट प्ले, शेमारूमी, मनोरमामैक्स, फैनकोड, प्लेफ्लिक्स, क्लिक, अतरंगी, चैपाल, ओटीटी प्ले लाइव, पॉकेट फिल्म्स, YuppTV, अड्डाटाइम्स, कंचा लंका, टाइम्सप्ले और नेक्स्टजीटीवी सहित 20 प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी के अनुसार, वी मुवीज़ एंड टीवी पर 16 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध है, जिससे दर्शकों को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मनोरंजन का व्यापक विकल्प मिलेगा। इसके साथ मिलने वाले 30GB डेटा और अनलिमिटेड 5जी सुविधा के माध्यम से उपभोक्ता बिना रुकावट वीडियो स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकेंगे।

वी ने बताया कि नया प्लान एक ही रिचार्ज में प्रीमियम ओटीटी कंटेंट, 200 से अधिक लाइव टीवी चैनल और डेटा बेनिफिट्स उपलब्ध कराता है। यह सेवा चार डिवाइस पर उपयोग की जा सकेगी, जबकि सोनी लिव को छोड़कर अन्य प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ दो स्क्रीन पर कंटेंट स्ट्रीमिंग की सुविधा भी मिलेगी।

कंपनी ने बताया कि उपभोक्ता Vi ऐप तथा अन्य अधिकृत रिचार्ज माध्यमों के जरिए ₹200 वाले वी मुवीज़ एंड टीवी पैक का लाभ उठा सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button