बरेली

आंवला की इफको इकाई पर सीएसआर फंड की अनदेखी का मुद्दा लोकसभा में गूंजा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने लोकसभा में आंवला स्थित इफको सहित बड़े उद्योगों द्वारा सीएसआर फंड के स्थानीय उपयोग का मुद्दा उठाया।
सांसद ने सरकार से पूछा कि जब कंपनियां स्थानीय संसाधनों का इस्तेमाल कर रही हैं तो बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर की जगह सीएसआर फंड का बड़ा हिस्सा अन्य राज्यों में क्यों खर्च हो रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार में फंड के उपयोग का ब्यौरा और स्थानीय युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र की मांग भी की।
जवाब में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने कहा कि कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 135(5) में स्थानीय क्षेत्र को प्राथमिकता देना केवल मार्गदर्शक है, बाध्यकारी नहीं। सरकार किसी जिले में फंड खर्च करने का निर्देश नहीं देती। कौशल केंद्र का कोई प्रस्ताव भी विचाराधीन नहीं है।
सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कानून की ढिलाई से उद्योग सामाजिक जिम्मेदारी से बच रहे हैं। उन्होंने सीएसआर कानून में संशोधन कर स्थानीय क्षेत्र में न्यूनतम निवेश अनिवार्य करने की मांग की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button