बरेली

ग्राम पंचायत विकास योजना में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें: डीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को ग्राम विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने की।
डीएम ने अधिकारियों से ग्राम पंचायतों में तैयार की जा रही विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में योजनाओं को धरातल पर उतारे। ग्राम पंचायतों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने, नियमित निगरानी रखने तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य सफल होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button