धर्मभरत पुर

श्रावण मास की शुरुआत 30 जुलाई से

बम - बम भोले से गूंजेंगे शिव धाम 

चार सोमवार भगवान शिव की होगी विशेष आराधना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : बारिश की रिमझिम बूंदो और सक्रिय होते मानसून के बीच अब देवों के देव महादेव जी की आराधना का विशेष पर्व पवित्र सावन का महीना शुरू होने जा रहा है। जहां भोले के भक्तों को इस सावन महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। सावन आते ही भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय के ग्रामीण अंचल के विभिन्न प्रसिद्ध मन्दिरों और शिवालयों में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। वही पंडित पुष्पेंद्र मिश्र, महेश शर्मा और राघवेंद्र शर्मा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 30 जुलाई ( गुरुवार) से सावन महीने की शुरुआत होगी, जो 28 अगस्त ( शुक्रवार ) को रक्षा बन्धन तक चलेगा। जहां सावन माह का पहला सोमवार 03 अगस्त, दुसरा सोमवार 10 अगस्त, तीसरा सोमवार 17 अगस्त और चौथा सोमवार 24 अगस्त को रहेगा। सावन माह के पवित्र महीना को लेकर हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर, बडवाले शिम्बू मन्दिर, कोठीवाले हनुमान जी मन्दिर, भगतराज वाले हनुमान जी मन्दिर, पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर, बनखण्डी वाले हनुमान जी मन्दिर, रातवाले हनुमान जी मन्दिर आदि सहित ग्रामीण अंचल के मन्दिरों और शिवालयों में तैयारियां शुरू हो चुकी है।
रुद्राभिषेक और जलाभिषेक का चलेगा दौर
सावन माह के पवित्र महीना में भुसावर सहित ग्रामीण अंचल के मन्दिरों और शिवालयों में शिव भक्तों द्वारा आयु, आरोग्य और सुख- समृद्धि की कामना को लेकर पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं पंचामृत और जलाभिषेक से अभिषेक होगा तो कहीं महामृत्युंजय मंत्र के जाप और ओम नमः शिवाय की माला का पाठ किया जाएगा। वही प्रसिद्ध मन्दिरों और शिवालयों में भगवान शिव के विभिन्न स्वरुपों की झांकियां भी सजाई जाएगी जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कांवड़ यात्रा और अभिषेक से सजेगा माहौल
सावन माह के पावन अवसर पर शिव भक्त भोले की फौज करेगी मौज के जयकारों के साथ कछला घाट सोरों जी, हरिद्वार, नारायणी माता, जहाज आदि धार्मिक तीर्थ स्थलों से जल कांवड़ और डाक कांवड़ यात्रा लेकर शिवालयों में पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। वहीं मन्दिरों और शिवालयों में रुद्राभिषेक, पार्थिव शिवलिंग पूजन, शिव महापुराण कथा, सहस्त्र पाठ, अभिषेक, भजन संध्या और जागरण सहित कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होंगे। और शिव भक्त भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, भांग और शमी पत्र अर्पित करते हुए अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button