भरत पुर
भुसावर में 21 अगस्त 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, उप सेवा केंद्र, भुसावर द्वारा परम आदरणीय राजयोगिनी डॉ दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान 2026 के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
ब्रह्माकुमारी गीता बहन ने बताया कि शिविर का आयोजन 21 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक राजकीय स्व. केहरी सिंह पाण्डेय चिकित्सालय (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र )भुसावर में होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी स्वस्थ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
समिति के अनुसार, रक्तदान से किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। रक्तदान महादान है और यह समाज के प्रति प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।
शिविर में आने वाले रक्तदाताओं से अनुरोध किया गया है कि भीड़ एवं असुविधा से बचने के लिए पूर्व पंजीकरण अवश्य कराएं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए लिंक उपलब्ध कराया गया है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 7023662843 एवं 7568440843 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान की जानकारी अपने मित्रों, परिजनों एवं सामाजिक समूहों तक अधिक से अधिक पहुँचाकर रक्तदान के प्रति जनजागरण में सहयोग करें। इस आयोजन हेतु भुसावर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर दीपक शर्मा से भी अनुमति ले ली गई है।



