सीकर
KTC ग्रुप की अनूठी पहल
जरूरतमंद महिला के टपकते घर की छत की निःशुल्क कराई मरम्मत, सेवा का बना प्रेरणादायी उदाहरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए KTC ग्रुप के राज जी सर ने सीकर ग्राम पंचायत सिंहासन जरूरतमंद एवं पीड़ित महिला के घर की वर्षों से टपक रही छत की निःशुल्क मरम्मत करवाकर मानवता और संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण महिला और उसके परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जानकारी मिलते ही KTC ग्रुप ने तुरंत पहल करते हुए छत की वाटरप्रूफ मरम्मत करवाई, जिससे अब परिवार सुरक्षित और राहत भरा जीवन जी सकेगा।
मरम्मत से पहले छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी और बारिश का पानी घर के भीतर तक पहुंच जाता था। वहीं मरम्मत के बाद छत पूरी तरह सुरक्षित एवं वाटरप्रूफ हो गई है। यह बदलाव सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है।
सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट ने KTC ग्रुप एवं राज जी सर के इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में ऐसे सेवाभावी लोग ही जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाते हैं। संस्था ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी KTC ग्रुप इसी प्रकार समाजहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।
“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है।”



