खैरथल
तीसवें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। मंदिर से मंदिर जोड़ो कार्यक्रम का तीसवां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन लादु रामजी का डेरा, कल्ला भवन खैरथल गांव में किया गया। गद्दीदार नसीम जेठानंद जी कल्ला ने मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में मंदिर महेंद्र बृजेश तिवारी, दिनेश कल्ला, श्यामलाल जाटव, डॉ ओम प्रकाश माधु , दिनेश काला डीका, पोनी गुप्ता, अशोक गुप्ता, मानसिंह जांगिड़, विशाल माधु, राधेश्याम शर्मा, सुनील लालवानी, सुरेश शर्मा, राहुल कुमार एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे। संयोजक मुकेश गुप्ता ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए सभी को गुरुपूर्णिमा की बधाई दी। मंदिर परिसर भक्तिभाव से परिपूर्ण रहा ।

