मथुरा

मिठाई की दुकान के छज्जा गिरने से राहगीर का फटा सिर

मची अफरा-तफरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में गोपीनाथ बाजार स्थित भारती मिठाई की दुकान पर सुबह नास्ता और मिठाई लेने वालों का आवागमन हो रहा था। तभी दुकान के ऊपर बनी पहली मंजिल के छज्जे पर लगी लोहे के जाल को बंदर ने जोर से हिला दिया। इससे छज्जे पर लगी जर्जर टाइल्स और पत्थरों की लटकन टूट कर गिर पड़ी। तभी मिठाई की दुकान के आगे से गुजर रहे विवेक दुकान पर कार्य करने वाले गौरानगर निवासी भोला के सिर पर पत्थर का एक टुकड़ा गिर गया। इससे भोला का सिर फट गया। खून निकलने लगा। वहां मौजूद एक युवक घायल भोला को लेकर निकट में ही मेडिकल की दुकान पर लेकर पहुंचा और उसका उपचार कराया। घटना से कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि जिस समय छज्जे की लटकन नीचे गिरी उस समय लोग दुकान के अंदर थे, मार्ग पर लोगों की आवाजाही कम थी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। भवन स्वामी को नोटिस दिया जाएगा। 15 दिन के अंदर यदि भवन के गिरासू हिस्से की मरम्मत नहीं करता है तो भवन स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button