सीकर

पचार हत्याकांड में मृतक बनवारी लाल के परिजनों और प्रशासन में बनी सहमति 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। कस्बे कल्याण अस्पताल की मोर्चरी के बाहर चल रहे धरना में प्रशासन और धरनार्थियों के मध्य मांगों पर सहमति बनने के बाद मृतक बनवारी लाल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ की जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मीणा ने बताया कि 26 जुलाई को रात्रि 1:00 बजे बनवारी लाल मीणा को पचार ग्राम में 15-20 लोगों ने लाठियों व धारदार हथियारों से मारपीट की जिससे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। डेड बॉडी एसके अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया। इस मामले को लेकर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ क्षेत्र के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा तथा ताराचंद धायल दिनांक 28 जुलाई 2026 को परिजनों के साथ धरने पर बैठे थे, जिलाध्यक्ष मीणा ने 29 जुलाई को सर्व समाज के लोगों से धरना स्थल पहुंचने की अपील की और अधिक का अधिक संख्या में लोग पहुंचे। मृतक बनवारी लाल के प्रति सहानुभूति और प्रशासन के प्रति आक्रोश को देखते हुए 29 जुलाई को दोपहर बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल तथा सहायक कलेक्टर कपिल शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे। मीणा समाज के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा के नेतृत्व में परिजनों की न्यायोचित मांगों पर सहमति जताई जिसमें मृतक आश्रित को संविदा की नौकरी, तथा कानूनी आर्थिक सहायता दिलवाने और जांच अधिकारी बदलने पर सहमति बनी। इसके बाद में धरना समाप्त कर दिया गया और डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करवा कर गांव पचार में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री प्यारेलाल मीणा, मक्खन लाल मीणा रिंग्स,जगदीश प्रसाद मीणा तहसील अध्यक्ष श्रीमाधोपुर, महावीर मीणा श्रीमाधोपुर, मूलचंद मीणा तहसील अध्यक्ष खंडेला, विनोद कुमार मीणा तहसील महामंत्री खंडेला, चंद्रशेखर मीणा तहसील महामंत्री दातारामगढ़, गोविंद राम वर्मा सुजावास, भंवर लाल बेनीवाल शेरपुरा, ओमप्रकाश बेनीवाल शेरपुरा भीम सैना के प्रतिनिधि, गोपाल संजय विक्की कैलाश मीणा निवासी गण सीकर, नरेंद्र मीणा तहसील अध्यक्ष दाता रामगढ़, महादेवाराम मीणा नागवा, एडवोकेट नरेंद्र मीणा प्रचार, एडवोकेट विनोद मीणा भोजासर, एडवोकेट सुरेश मीणा, स्वर्गीय बनवारी लाल मीणा की धर्मपत्नी, भाई सोहनलाल मीणा, सैकड़ो परिजन ग्राम वासी और सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button