बरेली
चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी के बरेली दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) आज बरेली के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, दौरे के दौरान अधिकारी सावन माह और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी-ड्रोन निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन और सीमावर्ती जिलों की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
इसके साथ ही गड्ढा मुक्त सड़कें, शहरी विकास और चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी ली जाएगी। DGP के चार जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने की भी संभावना है



