बेतुल
बैतूल समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरु रविदास मंदिर में हुआ दीप प्रज्ज्वलन
संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को कोठी बाजार मंडल के कृष्णापुरा वार्ड (टिकारी) स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार ने कहा कि संत रविदास जी ने जाति-पांति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समरसता संकल्प अभियान चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत रविदास जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती ममता बबलू मालवीय ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारे और महिला सम्मान की भावना को मजबूत किया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं। समरसता संकल्प अभियान सामाजिक एकता को और सुदृढ़ बनाने का माध्यम बनेगा।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में सद्भाव और एकता को मजबूत करना चाहिए।
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विक्रम वैद्य ने कहा कि युवाओं को संत रविदास जी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनना चाहिए। युवा शक्ति समरस और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री अतीत पवार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष श्री मुकेश झारे, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री महेश राठौर, कार्यक्रम प्रभारी श्री सावन्या शेषकर, पार्षद श्री तरुण ठाकरे, श्री राजेश पानकर, श्री रघुनाथ लोखंडे, भाजपा सोशल मीडिया जिला सह-संयोजक मनीष मिसर, गंज मंडल कार्यालय मंत्री कुणाल शर्मा, गंज मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नीलम वागद्रे, कोठी बाजार मंडल मीडिया प्रभारी प्रदीप तिलनते, आदित्य डोंगरे, भाजपा जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ज्योति यदुवंशी, भाजपा महिला जिला मंत्री ममता यादव,भाजपा महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती कृष्णा अमरुते, भाजपा महिला मोर्चा कार्यालय मंत्री श्रीमती वर्षा खाड़े, गंज मंडल महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती सरिता रघुवंशी, श्रीमती मीरा बोरवन, श्रीमती कविता मालवीय, श्रीमती दुर्गा यादव श्रीमती बिल्लो पवार , श्रीमती श्रीमती वंदना बंजारे कामिनी खांडवे श्रीमती ममता यादव श्रीमती लता सोनी, श्रीमती सरिता पवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।



