हजारीबाग
गैंगस्टर प्रिंन्स खान द्वारा संचालित अपराधिक संगठन KSS Kuber गिरोह के साथ मुठभेड़
पाँच (05) सक्रिय अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार।

गैंग का एक (01) अपराधी पैर में गोली लगने से घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ बुधवार को पुलिस अधीक्षक,गुप्त सूचना मिली कि दुई कि लोहसिंगना थाना क्षेत्र में गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के कुछ सक्रिय सदस्य के द्वारा अपराधिक संगठन कोयलांचल शांति सेना (KSS) का विस्तार हजारीबाग क्षेत्र में किया जा रहा है। और नये तथा पुराने अपराधिक प्रवृति के लोगों को संगठन में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए। सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अमित आनन्द अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठन किया गया गठित टीम के द्वारा खुफियातंत्र इकट्ठा करते हुए थाना प्रभारी, लोटसिंगना तथा ओ०पी० प्रभारी पेलावल को अपने-अपने थाना/ओ०पी० क्षेत्र के संभावित ठिकानों पर सूचनातंत्र इकट्ठा करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने लगे गठित एस०आई०टी० के सदस्यों द्वारा प्राप्त सूचना के आलोक में ग्राम-गदोखर मोड़ पहुंचकर अजाद नगर स्थित साहिल के घर छापामारी किया गया जिसमें एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागते हुए मोबाईल छुपाने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से मोबाईल के साथ पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम 1-मो० शमशाद उर्फ साटिल उम्र करीब 22 वर्ष पिता मो० नौशाद, सा०-पेलावल अजाद नगर नं0-05, थाना पेलावल ओ०पी० जिला हजारीबाग बताया। मोबाईल छुपाने के संबंध में कड़ाई से पुछ-ताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि प्रसिद्ध गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करता है तथा प्रिंस खान के द्वारा संचालित अपराधिक संगठन कोयलांचल शांति सेना (KSS) कुबेर जी अमन कुमार सिंट का सक्रिय सदस्य है। पकड़ाये शमशाद के निशानदेही पर गैंग में शामिल यकास हैदर पिता मो० वाटिद सा० अल्फलाट कॉलोनी रोड नं0-8 मंडई कला थाना लोटसिंघना जिला हजारीबाग को मंडई, कोलघटी से गिरफ्तार किया गया, उक्त पकडाये अपराधियों के पास से मार्क 303 का 20 जिंदा गोली बरामद किया गया। इस संबंध में लोहसिंघना थाना काण्ड सं0-99/26, दि०-30.07.26 अंकित की गई है। पकडाये दोनों अपराधियों निशानदेही पर (1) अरुण कुमार सिंह पिता मास्टर महतो सा०-चास ब्लॉक केम्पस थाना चास जिला बोकारो एंव (2) रौशन मालाकार पिता संजय मालाकार सा०-बंसीडीट थाना चास जिला बोकारो को आवश्यक पुछताछ टेतु चरटी थाना लाया गया, कड़ाई से पुछताछ करने पर इनके द्वारा रेलवे साईडिंग चरही के पास से 01 देशी कट्टा और 02 जिंदा गोली बरामद किया गया। इस संबंध में चरही थाना काण्ड सं0-62/26, दि०-30.07.26 मामला दर्ज किया गया। सभी पकड़ाये अपराधियों द्वारा यह बताया गया कि प्रसिद्ध गैंगस्टर प्रिंस खान के द्वारा संचालित अपराधिक संगठन कोयलांचल शांति सेना (KSS) Kuber उर्फ अमन कुमार सिंट के नेतृत्व में संगठन का विस्तार हजारीबाग क्षेत्र में पड़ने वाले कोयला खनन क्षेत्रो में किया जा रहा है। साथ ही इस अपराधिक संगठन के सदस्यों के द्वारा लगातार कोयला खनन क्षेत्रों में रेकी भी किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रिन्स खान के गिरोह के सदस्यों द्वारा लेवी वसुलने के उदेश्य से कोयला खनन क्षेत्रो मे भय का माहौल पैदा करने के लिये आज ही बड़कागांव थाना क्षेत्र के कोयला खनन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आराहरा, 13 माईल, टी०पी०-5 में गिरोह के कुछ सदस्यों के द्वारा किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देनेवाले हैं। बड़कागांव थाना क्षेत्र में करीब प्रातः 04:00 बजे के आसपास कोयला खनन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-आराटरा, 13 माईल, टी0पी0-5 में नाकाबंदी कर सघन जाँच अभियान शुरू किया गया। जाँच के क्रम में बुढ़ना घाटी पुलिया के समीप पहुँच कर छापामारी दल के द्वारा चारो ओर से घेराबंदी किया जाने लगा, इसी दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति छापामारी दल को देखकर लकुरा गांव की ओर जाने वाली कच्ची सड़क की ओर भागने लगे, भागने के क्रम में एक व्यक्ति के द्वारा छापामारी दल को लक्षित करते हुए लगातार 06-07 राउण्ड गोली फायर किया गया। तत्पश्चात् छापामारी दल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया गया, जिसमें एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया तथा कुछ लोग जंगल की ओर अंधेरा का लाभ उठाते हुए भाग गये।
पकड़ाये घायल व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम सैयद मोहम्मद जीशान, पिता सैयद मोहम्मद रिजवान, ग्राम-आजाद नगर, गली नं0-03, थाना-पेलायल जिला-हजारीबाग बताया एवं उसके पास से पुलिस पर फायर किया गया एक देशी पिस्टल एवं मैगजीन में लोडेड 01 जिंदा गोली बरामद किया गया। पकड़ाये घायल अपराधी से पुछताछ करने पर यह बताया कि वे लोग गैंगस्टर प्रिंन्स खान द्वारा संचालित अपराधिक संगठन KSS Kuber उर्फ अमन कुमार सिंह, का ये सक्रिय सदस्य हैं तथा प्रिन्स खान के कहने पर हजारीबाग जेल में बंद कुबेर उर्फ अमन कुमार सिंह, नितिश वत्स एवं सागर सिंह के द्वारा बड़कागांव कोयला खनन क्षेत्रों में लेवी वसुलने के उदेश्य से भय व दहशत का माहौल पैदा करने के लिये ट्रांसपोर्ट रोड मे चलने वाले टाइवा गाडी मे फायर करने के लिये इनको भेजा गया था। साथ टी बताये कि हजारीबाग पेलावल-लोटसिंगना के रहने वाले मो० शमसाद उर्फ साटिल एवं वकास हैदर तथा बोकारो के रहने वाले रौशन मालाकार एवं अरुण सिंह, जो इस संगठन के सक्रिय सदस्य है, उनके के द्वारा संगठन का पैसा, हथियार व गोली रखा जाता है और जरुरत के हिसाब से संगठन के अपराधिक कार्यों के लिये सप्लाई एवं इस्तेमाल किया जाता है। गैंगस्टर प्रिंस खान के द्वारा संचालित अपराधिक संगठन कोयलांचल शांति सेना (KSS) Kuber उर्फ अमन कुमार सिंट के सदस्यों द्वारा ही हजारीबाग के विभिन्न कोयला क्षेत्र में लेवी मांगने को लेकर जान मारने की धमकी दिया जा रहा है तथा घटना कारित किया जा रहा है। इस संबंध में बड़कागांव थाना काण्ड सं0-134/26, दि०-30.07.26 अंकित किया गया है एवं घायल अपराधकर्मी पुलिस सुरक्षा में सदर अस्पताल हजारीबाग में ईलाजरत है एवं गिरोह के पकडाये सभी व्यक्तियों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन किया जा रहा है। इन सभी के पास से (1) देशी पिस्टल-01 (2) देशी कट्टा-01 (3) जिंदा गोली-03
(4) मार्क 303 का जिंदा गोली-20 (5) मोबाईल-05
अरुण कुमार सिंह पिता मास्टर महतो सा०-चास ब्लॉक केम्पस थाना चास जिला बोकारो का अपराधिक इतिहास (1) चास थाना कांड सं0-22/17 दिनांक-23.01.17 धारा-341/323/324/307/34 भा०द०वि० (2) पुटकी थाना कांड सं0-109/21 दिं0-05.10.21 धारा-25 (VI)/25(1-8) 1/26/35 ARMS ACT AND 4/5 EXPLOSIVE SUBSTANCE (3) बरवड्डा थाना कांड सं0-149/21 दिनांक-21.10.21 धारा-387/427/120ch/ भा०द०वि० 3/4 EXPLOSIVE SUBSTANCE (4) बरवड्डा थाना कांड सं0-156/21 दिं0-23.11.21 धारा-25 (1-B) A/26/35 ARMS ACT (5) पुतकी थाना कांड सं0-115/21 एस०टी० नं0-951/22 दिं0-12.10.24 धारा-25(1-1)/25 (1-8) 1/26/25 (6)/35 ARMS ACT. (6) केन्दुआडीह थाना कांड सं0-20/23 दिं0-03.06.23 धारा-307,120 (B), 34 IPC AND 27 ARMS ACT (7) बैंक मोड थाना कांड सं0-336:22 दिं0-28.06.23 धारा 25(1 – B)(A) 25(6),26,35,25(1-AA) ARMS ACTAND 120B IPC (8) कतरास थाना कांड सं0-38:23 दिं0-24.06.23 धारा-302, 1208,34 IPC AND 27 ARMS ACT
(2)सैयद मोहम्मद जीशान पिता-सैयद मोहम्मद रिजवान, ग्राम-आजाद नगर, गली नं0-03, थाना-पेलावल जिला-हजारीबाग (घायल) का अपराधिक इतिहास.-
(1) लोहसिंगना थाना काण्ड सं0-244/23, दि0-07.11.23, धारा-21 (B) (C)/22(b)(C) NDPS Act मामला दर्ज है।
इस छापामारी अभियान में मुख्य रूप से अमित आनन्द,अनुमण्डल पुलिस पदधिकारी, बड़कागांव रूपक कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर। फौजान अहमद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, विष्णुगढ़। शाटिद रजा, पुलिस निरीक्षक, बड़कागांव अंचल। अजीत कुमार थाना प्रभारी चरही थाना, हजारीबाग। दीपक कुमार सिंह, थाना प्रभारी बड़कागांव थाना, हजारीबाग। वेद प्रकाश पाण्डेय, थाना प्रभारी, केरेडारी थाना, हजारीबाग। दिनेश मंडल ओ०पी० प्रभारी पगार, हजारीबाग। निशांत केरकेट्टा, थाना प्रभारी लोटसिंगना थाना। बिट्टु रजक ओ०पी० प्रभारी, पेलावल, हजारीबाग। नेमधारी रजक, थाना प्रभारी कोर्रा थाना, हजारीबाग।अभय आनन्द, चरही थाना, हजरीबाग। अभिषेक कुमार बड़कागांव थाना, हजारीबाग। राकेश खवास, बड़कागांव थाना, हजारीबाग। तकनीकि शाखा/संगठित अपराध शाखा के पुलिस पदा० एवं कर्मी व थाना सशस्त्र बल शामिल थे।




