बुलंदशहर
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के निधन पर जताया गहरा शोक
शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के समर्पित वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यमंत्री एवं शिकारपुर के पूर्व विधायक अनिल शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है शनिवार को उपमुख्यमंत्री मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित रानी वाले चौराहे के पास अवंतिका बैंक्वेट एंड रिसोर्ट पहुंचे जहां उन्होंने दिवंगत नेता के पुत्र कुश शर्मा तथा अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को ढांढस बंधाया उपमुख्यमंत्री ने अनिल शर्मा को याद करते हुए कहा कि वे भाजपा के एक निष्ठावान जनप्रतिनिधि और बुलन्दशहर के प्रतिष्ठित जननेता थे उन्होंने विधायक और मंत्री के रूप में प्रदेश व समाज की सेवा पूर्ण संवेदनशीलता और निष्ठा के साथ की उनका निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की साथ ही परिजनों को हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, भी मौजूद रहे वहीं जनप्रतिनिधियों और भाजपा संगठन के प्रमुख नेताओं में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज, बुलन्दशहर विधायक प्रदीप चौधरी, डिबाई विधायक चन्द्रपाल लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीके शर्मा, सहित कुलदीप शर्मा, कपिल आर्य, राहुल चौधरी, समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी ने दिवंगत नेता के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।



