बरेली
प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में नई कार्यकारिणी गठन व चुनाव पर चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को गुलाब राय इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. एस.पी. पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत नवीन कार्यकारिणी के चुनाव अथवा सर्वसम्मति से चयन के बिंदु पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 23 अगस्त, रविवार को प्रांतीय कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव अथवा सर्वसम्मति से किया जाएगा। इस अवसर पर डा. हरि ओम मिश्र, डा. लाखन सिंह, डा. अजीत सक्सेना, डा. कुलदीप कुमार विश्नोई, डा. संतोष कुमार गुप्त, चमन जहां, मृदुला चंद्रा, डा. मीना जैन, अरविंद कुमार शर्मा, सैयद जाकिर अली, विवेक मोहन सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों और परिषद को मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।



