बरेली

कैंट विधायक ने किया “15 लाख” फिल्म का उद्घाटन

डिजिटल स्कैम पर आधारित फिल्म में शहर के कलाकारों ने निभाए किरदार 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर के कलाकारों के साथ शहर में निर्मित फिल्म “15 लाख” शुक्रवार से नटराज टॉकीज में रिलीज हो गई। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने फिल्म के पहले शो का फीता काटकर उद्घाटन किया। कृका स्टूडियो के बैनर तले निर्मित यह मूवी मौजूदा दौर में महत्वाकांक्षा के कारण डिजिटल स्कैम में फंस रहे युवाओं को बड़ा संदेश दे रही है। फिल्म के डायरेक्टर व प्रोड्यूसर मनोज कुमार सक्सेना ने बताया, _”हमारी फिल्म का मकसद एंटरटेनमेंट विद रियलिटी है।”_ यह फिल्म 6 अगस्त तक रोजाना शाम 4 बजे से 6 बजे तक प्रदर्शित होगी।
फिल्म देखने काफी संख्या में शहर के लोग पहुंचे। शाहजहांपुर से रश्मि सक्सेना, मुनीश सक्सेना और पंजाब से उत्कर्ष सक्सेना भी अपने परिवारों के साथ मूवी देखने आए। सभी दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की।
इस मौके पर हीरोइन दिशा पुरी, विलेन लविश भाटिया, गिरीश श्रीवास्तव, पुलिस अधिकारी बने समाजसेवी संजय गर्ग, अदिति सक्सेना, कोरियोग्राफर अवनी सक्सेना, गायक कौशिक टंडन, निधि सक्सेना, दीपक भसीन, उत्सव गुलाटी, रविंद्र सिंह परमार, एडवोकेट हर्ष कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button