पाकुड़

केएम कॉलेज पाकुड़ में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग, NSUI ने डॉ. तनवीर आलम को सौंपा ज्ञापन

Demand raised to start PG courses at KM College, Pakur; NSUI submits memorandum to Dr. Tanveer Alam.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। केएम कॉलेज पाकुड़ में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई (NSUI) पाकुड़ जिला कमेटी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. तनवीर आलम को ज्ञापन सौंपा।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि केएम कॉलेज जिले का प्रमुख शिक्षण संस्थान है, लेकिन यहां पीजी की पढ़ाई नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एनएसयूआई जिला कमेटी ने मांग की कि छात्र हित को देखते हुए केएम कॉलेज में जल्द से जल्द पीजी पाठ्यक्रम शुरू कराया जाए, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को अपने जिले में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन लगातार छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर आवाज उठाता रहा है और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा। डॉ. तनवीर आलम को सौंपे गए ज्ञापन में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया। उन्होंने छात्र हित से जुड़े इस मुद्दे पर उचित पहल करने का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button