विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी विश्वनाथ चारिआलि शाखा द्वारा पांच दिवसीय स्थानीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
विश्वनाथ,असम । विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी विश्वनाथ चारिआलि शाखा के सौजन्य में पांच दिवसीय “स्थानीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर ” का आयोजन किया गया। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन में यह शिविर 25से 29 जुलाई तक आयोजित हुई।शिविर में प्रत्येक दिन अलग -अलग बौद्धिक सत्र, शारीरिक का अभ्यास के साथ अपने समूह के साथ चर्चा करते हुए गानाशाह प्रस्तुति किया गया। बौद्धिक सत्र में शहर के समाजसेवी प्रभुनाथ सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख डॉ० सरजीत दास आदि ने शिविरार्थी के समक्ष अपने विषय पर प्रकाश डाले।शाम को भजन संध्या में भारत माता की पूजन भी किया गया। इस शिविर में कुल शिविरार्थी की संख्या 30 और आयोजक की समूह की संख्या 23 के साथ 53 लोगों ने अपना योगदान दिया।मां भारती की चारणों में प्रणाम करते हुए शिविर का समापन हुईं। उल्लेखनीय है कि विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी का उद्देश्य मानव निर्माण राष्ट्र पुनरूत्थान हेतु कार्यकर्ता का प्रशिक्षण अलग,अलग कार्यपद्धति के वर्ग को लेते हुए यह पांच दिवसीय शिविर आयोजित करना है।




