भरत पुर
भुसावर से तृतीय डांक कांवड यात्रा 06 अगस्त गुरुवार को हरिद्वार रवाना होगा कांवडियों का जत्था
शिव कांवड सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में होगें रवाना

ठाकुर गणेश मन्दिर को निमन्त्रण देकर किया पोस्टर बैनर का विमोचन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : महाकाल को हस्ती है, जिससे मिलने को दुनिया तरसती है। और भोले की फौज करेगी मौज के जयकारों के साथ शिव डांक सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर के संयुक्त तत्वाधान में तृतीय डांक कांवड़ यात्रा 06 अगस्त गुरुवार को हर की पौड़ी हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए 41 शिव भक्तों के साथ प्रस्थान करेगा। वहीं शिव भक्तों ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी शिव कांवड सेवा समिति भुसावर के तत्वाधान में तृतीय शिव डांक कांवड यात्रा 06 अगस्त गुरुवार को कस्बे की शहरकी सड़क मार्ग स्थित शिव मन्दिर में विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर शहर परिक्रमा करते हुए ठाकुर गणेश मन्दिर से 41 शिव भक्तों का जत्था (दल) वाहन में सवार होकर हर की पौड़ी हरिद्वार में स्नान कर डांक कांवड उठाएंगे। इसके बाद 11 अगस्त सोमवार को सावन माह की महाशिवरात्रि के दिन भोले की मर्जी अनुसार विद्वान पण्डितो द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ शिवालय में गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। और विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना को लेकर हवन में आहुतियां प्रदान की जाएगी। शिव कांवड़ सेवा समिति भुसावर के तत्वाधान में आयोजित तृतीय शिव डांक कांवड यात्रा के पोस्टर बैनर का विमोचन रविवार देर सांय ठाकुर गणेश जी मन्दिर राजा मण्डी के पास को निमन्त्रण देकर शिवभक्तों द्वारा किया गया।



