पाकुड़ प्रखण्ड के दो विद्यालयों में SMC अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न, नियाजुल हक और जोहर अली बने अध्यक्ष
Elections for the post of SMC President concluded in two schools of Pakur block; Niyazul Haque and Johar Ali elected as presidents.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत यूपीजी +2 विद्यालय अंजना एवं मध्य विद्यालय चांचकी में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दोनों विद्यालयों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। यूपीजी +2 विद्यालय अंजना में नियाजुल हक (Niyajul Haque) ने अपने प्रतिद्वंदी जाकिर हुसैन (Jakir Hossain) को हराकर जीत दर्ज की। नियाजुल हक को 924 वोट प्राप्त हुए, जबकि जाकिर हुसैन को 688 मत मिले। वही मध्य विद्यालय चांचकी में जोहर अली (Johar Ali) ने 447 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। उनकी प्रतिद्वंदी मनीषा बीबी (Manisha Bibi) को 277 मत मिले। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। दोनों नवनिर्वाचित SMC अध्यक्षों को स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी तथा विद्यालय के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।



