पाकुड़

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पाकुड़ नगर में सफाई, रोशनी और सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी तेज

Preparations to improve cleanliness, lighting, and amenities in Pakur town ahead of Independence Day have intensified.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नगर परिषद पाकुड़ ने शहर की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। नगर परिषद अध्यक्ष साबरी पाल ने नगर क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सम्बन्धित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र को हर स्तर पर बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और गली-मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट के माध्यम से पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित की जायेगी, ताकि नगरवासियों को एक सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर परिषद का अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर को स्वच्छ और रोशन बनाने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए सभी एलिमेंट्स को पूरा करने का प्रयास जारी हैं। नगर परिषद अध्यक्ष ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि बेहतर और स्वच्छ शहर के निर्माण में आम नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है। सभी के सामूहिक प्रयास से पाकुड़ नगर को सुविधायुक्त और आदर्श नगर परिषद के रूप में विकसित किया जा सकता है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button