बरेली

बरेली में तालाबों का संकट

अभिलेखों में 12,333, मौके पर 3,500 ही शेष , जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली जिले में तालाबों की संख्या को लेकर राजस्व अभिलेखों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर सामने आया है। राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार 1,193 ग्राम पंचायतों में 12,333 तालाब दर्ज हैं, जबकि मत्स्य विभाग के सर्वे में केवल 3,500 तालाब ही अस्तित्व में पाए गए।
अधिकारियों के अनुसार बड़ी संख्या में तालाबों पर अतिक्रमण हो चुका है। कई स्थानों पर तालाबों की भूमि पर अवैध निर्माण, कॉलोनियां और कूड़ा निस्तारण किया गया है। शहरी क्षेत्रों से सटे गांवों में यह स्थिति अधिक गंभीर है।
शासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक एकड़ के दो अमृत सरोवर विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए जिले में 2,386 तालाब आवश्यक हैं, लेकिन उपयुक्त स्थल नहीं मिल पा रहे। एक सरोवर पर 18-20 लाख रुपये व्यय का अनुमान है और कार्य मार्च तक पूर्ण करना है।
जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग को तालाबों का चिन्हांकन कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button