साहेबगंज
दिशोम गुरू शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर साहिबगंज में प्रतिमा का अनावरण
सिदो-कान्हू स्टेडियम में हुई सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड आंदोलन के प्रणेता,झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक व पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरू वीर शिबू सोरेन की साहिबगंज में प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई।झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा व प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में लगभग18हजार से अधिक लोग शामिल हुए।मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ,राजमहल विधायक एमटी राजा,पूर्व मंत्री आलमगीर आलम व अन्य ने लगभग12:32बजे साक्षरता चौक एवं इसके उपरांत समाहरणालय समीप चिल्ड्रेन्स पार्क में दिशोम गुरू शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।इसके उपरांत सिदो-कान्हू स्टेडियम में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा हुई।मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने स्टेडियम पहुंचते ही वहां स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसके बाद सभा स्थल पर दिशोम गुरू की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सभा की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने की।सभा को मंत्री दीपक बिरुआ, राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा,झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, भाजपा नेता अमित सिंह,डॉ विजय,झामुमो जिला सचिव सुरेश टुडू,पूर्व विधायक ध्रुव भगत सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।अंत में झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।वही इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान,चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा,प्रो कमल महावार,अनवर अली, सुनील सिंह,राजेश चौधरी,सुनील सिन्हा,चतुरानंद पांडेय,प्रो नजरुल इस्लाम,केताबुद्दीन शेख,मो. कलीमुद्दीन,बास्की यादव,संजीव सामु हेंब्रम,मो सरफराज,नगर परिषद उपाध्यक्ष विनीता देवी, जिप सदस्य रणधीर सिंह,प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप कुमार सिंह सहित झामुमो,कांग्रेस,भाजपा,आजसू, जदयू सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में आम जन मौजूद थे।



