चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्ण एवं अकीदत के साथ संपन्न हुआ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिरसी (सम्भल)। नगर पंचायत सिरसी में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और शहीदाने कर्बला की याद में चेहल्लुम का जुलूस मंगलवार को पूरे अकीदत, श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया और मातम व नौहाख्वानी के माध्यम से शहीदाने कर्बला को ख़िराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होकर गुज़रा, जहां जगह-जगह लोगों ने पानी और शरबत की सबीलें लगाकर जुलूस का इस्तकबाल किया। पूरे आयोजन के दौरान अमन, भाईचारे और अनुशासन का माहौल देखने को मिला। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदन शील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा तथा अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन ने आयोजन समिति एवं स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की। चेहल्लुम के अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने मुल्क में अमन,तरक्की और आपसी सौहार्द की दुआ की। शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुए इस आयोजन ने सिरसी की गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।



