सिंगरौली

THDC पर तानाशाही के आरोप

बिना नोटिस कर्मचारियों की छुट्टी, ग्रामीण बोले— कंपनी नहीं, कानून का राज चले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। सिंगरौली जिले में संचालित THDC कंपनी एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। क्षेत्र के ग्रामीणों और कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन मनमाने ढंग से काम कर रहा है। बिना पूर्व सूचना और बिना उचित प्रक्रिया अपनाए कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है, जिससे कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी द्वारा भारी ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे मकानों में दरारें आने और लोगों में भय का माहौल बनने की शिकायतें सामने आ रही हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर भारी-भरकम वाहनों का संचालन कर सड़क को नुकसान पहुंचाने और आम लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया गया है।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि कंपनी की गतिविधियों से क्षेत्र में धूल और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी उपाय नहीं किए जा रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुना जाता।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब से कंपनी में संजीव मित्तल की जिम्मेदारी बढ़ी है, तब से कंपनी का रवैया और अधिक कठोर एवं मनमाना हो गया है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन भी कंपनी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि:
बिना नोटिस निकाले गए कर्मचारियों के मामलों की निष्पक्ष जांच हो।
स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए।
ब्लास्टिंग, प्रदूषण और भारी वाहनों के संचालन की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button