साहेबगंज

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा।साहिबगंज कॉलेज छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग को लेकर रैली निकाली।बुधवार को साहिबगंज कॉलेज छात्रावास से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए।छात्रों ने परीक्षा में पारदर्शिता बहाल करो, धांधली बंद करो,जैसे नारों के साथ अपना विरोध प्रदर्शन किया।रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पहुंची।रैली के दौरान पूरे नगर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।नगर के विभिन्न चौक- चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल सक्रिय रहा।वहीं समाहरणालय गेट पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।समाहरणालय पहुंचने के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन को धरना का रूप दे दिया।इस दौरान छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता,निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।छात्रों का कहना था कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इसके उपरांत छात्रों के पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने समाहरणालय पहुंचकर संबंधित पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच,दोषियों को दंडित करने और भविष्य में निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button