हापुड़

जिला प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए अनाउंसमेंट के जरिए कांवड़ियों से अपील कर किया जा रहा जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ (यूपी)- कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर हापुड जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार चौराहों और कांवड़ मार्ग पर अनाउंसमेंट कराए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालु सही जानकारी प्राप्त कर सकें।

जिला प्रशासन ने सभी कांवड़ियों से अपील की है कि , वे केवल अनुमति प्राप्त रास्तों पर ही यात्रा करें । बिना अनुमति वाले रास्तों पर यात्रा न करें, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या दुर्घटना से बचा जा सके । सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अपना पहचान पत्र अवश्य साथ रखें । इससे सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर बनेगी ।जेबकतरे और जहरखुरानी गिरोह के प्रति भी सावधान रहने की सलाह दी गई है । भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपनी कीमती वस्तुओं और सामान का विशेष ध्यान रखें । निर्धारित सीमा से अधिक डीजे और झांकियों का प्रयोग न करने की अपील की गई है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिकों को कोई परेशानी न हो ।किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। गलत सूचनाओं से दूर रहें और आधिकारिक घोषणाओं पर ही विश्वास करें ।

ब्रजघाट पर गंगा स्नान को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई जा रही है। श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे गहरे जल में स्नान न करें। सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ही पवित्र स्नान करें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा सुचारु और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि वे अनुशासन बनाए रखें, ताकि यह पावन यात्रा बिना किसी बाधा के पूरी हो सके। हापुड़ प्रशासन का यह प्रयास लाखों कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button